रायगढ़

फूड मार्ट में आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा लडक़ा कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला
16-Dec-2021 4:46 PM
फूड मार्ट में आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा लडक़ा कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

रायगढ़, 16 दिसंबर। शहर के जूटमिल क्षेत्र में बुधवार को उस समय हडक़ंप मच गया, जब एक 14-15 साल का लडक़ा आधे घंटे से अधिक समय तक लिफ्ट में फंसा रहा, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।  बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे जूटमिल क्षेत्र स्थित फूड मार्ट में अचानक लिफ्ट खराब होने और बिजली बंद होने से एक 14-15 साल का एक लडक़ा फंस गया। जिसके बाद उसके परिजन काफी परेशान होने लगे और पुलिस और डायल 112 को फोन किया, लेकिन आधे घंटे तक वहां कोई नहीं पहुंचा। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पार्षद विनोद महेश और अन्य लोग भी वहां पहुंच गये और लडक़े को निकालने की कोशिश करने लगे।  आधे घंटे बाद कुछ लोग चाबी लेकर पहुंचे और लडक़े को सकुशल निकाल लिया गया।

बताया जा रहा है कि पहले भी कई बार यह लिफ्ट खराब हो चुकी है। गनीमत यह रही कि लडक़े को कुछ नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि लिफ्ट बंद होने के दौरान वहां लिफ्ट का कोई ऑपरेटर नहीं था।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news