रायगढ़

20 प्रधान आरक्षक पदोन्नत होकर बने सहायक उप निरीक्षक
25-Dec-2021 5:08 PM
20 प्रधान आरक्षक पदोन्नत होकर बने सहायक उप निरीक्षक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 25 दिसंबर।
पुलिस महनिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर द्वारा 22 दिसंबर को रेंज के 92 प्रधान आरक्षकों की पदोन्नति सूची जारी किया गया था। जिसमें जिला रायगढ़ के 20 प्रधन आरक्षकों को पदोन्नति प्राप्त हुई है। पुलिस कार्यालय में एसपी अभिषेक मीना एवं एडिशनल एसपी लखन पटले द्वारा पदोन्नत हुये प्रधान आरक्षकों के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएं दी गई है।

स्टार लगाने के पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा नये सहायक उपनिरीक्षकों को मिठाई खिलाते हुये उन्हें आज की छुट्टी देते हुये परिवार के साथ समय बिताने को कहा गया।
मीडिया से चर्चा करते हुए एसपी अभिषेक मीना ने कहा कि पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों के लिये आज बहुत बड़ा दिन है, पदोन्नत हो रहे कई पुलिसकर्मी 20-25 साल सर्विस के बाद यहां तक पहुंचे हैं।

पदोन्नत हुए पुलिसकर्मी कृष्ण कुमार दुबे, श्यामलाल पैंकरा, राजेश खाखा, संदीप गायकवाड, दौलत सिंह ठाकुर, नवा गोटिया जोशिला, भानु प्रसाद पात्रे, लखपति प्रधान, मनोज कुमार पटेल, परमेश्वर गुप्ता, मोतीलाल डनसेना, रूपलाल चौधरी, माधो पटेल, तेजराम पटेल, संजय शर्मा, वेलफेड मसीह, सुकलाल सिदार, अशोक कुमार राठिया, जयराम सिदार, सुकुल सिंह सिदार के नाम शामिल है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news