रायगढ़

फड़ में छापा, 26 जुआरी गिरफ्तार
30-Dec-2021 4:36 PM
फड़ में छापा, 26 जुआरी गिरफ्तार

6 लाख 32 हजार से अधिक रुपये बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 30 दिसंबर।
खरसिया पुलिस ने कल शाम कुरूभांठा में एक जुआ फड़ में छापामार कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से भी अधिक जुआरियों को पकड़ा और इन जुआरियों से 6 लाख 32 हजार 690 रूपए जब्त किया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के दिशा निर्देश पर खरसिया एसडीओपी के नेतृत्व में यह छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक कुरूभांठा के एक बाड़ी में 26 जुआरी एक साथ जुआ खेल रहे थे और इसी दौरान पुलिस ने छापा मारा था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए जुआरियों में लव कुमार (42) घघरा थाना खरसिया, दुश्यंत कुमार (30) तुषार थाना जैजैपुर, बनवारी दास महंत (36) करतला जिला कोरबा, संजय विश्वास (36) बैसी कालोनी धरमजयगढ़, अनिल राठौर (27) पुरानी बस्ती खरसिया, सुरेश कुमार यादव (36) जेलपारा थाना सारंगढ़, अब्दूल आसिक उर्फ राजखान (24) तुलसी नगर कोरबा, जगनेश्वर साव (47) वार्ड क्र- 06 चंद्रपुर, पिताम्बर साहू (31) वार्ड क्रमांक 6, किरोड़ीमल नगर, शैलेश यादव (33) सहसपुर सारगढ़, दिनेश कुमार साहू (30) चांटीपाली डभरा, राजेन्द्र कुमार जायसवाल (21) छपोरा थाना मालखरौदा, विक्की शर्मा (31) बाजीराव पारा रायगढ़, दिलसाद आलम (35) किरोड़ीमल थाना कोतरारोड, राजेश कुमार अग्रवाल (47) एम जी रोड रायगढ़, ऋषि केश चौहान (32) बारामुड़ा चंद्रपुर, दुर्गेश साह (32) आजाद चौक किरोड़ीमल नगर, दिनेश कुमार (41) मेन रोड कोरबा, महेन्द्र कुमार उम्र 40 साल कुर्रुभांठा भूपदेवपुर, शहादत अली  (53) पुरानी बस्ती कोरबा, अमित भगत उम्र 42 वर्ष उर्दना रायगढ़, निलाम्बर साव (38) टिमरलगा वार्ड क्रमांक 10 सारंगढ़, सत्यनारायण राठिया  (42) सालनहरपाली थाना भूपदेवपुर, विक्की अग्रवाल  (32) सोनार पारा रायगढ़, अजय महंत  (32) तेलीकोट चैकी खरसिया एवं लोचन साहू (35) खर्रा हाटी छाल शामिल हैं। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news