रायगढ़

करन कप के समापन में पहुंचे विष्णु देव साय व गोमती साय
02-Jan-2022 9:18 PM
करन कप के समापन में पहुंचे विष्णु देव साय व गोमती साय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 2 जनवरी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय एवं रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय शनिवार को टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता करन कप के समापन समारोह में शामिल हुए।

तमनार में आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के फायनल मैच में उपस्थित होकर मैच का आनंद लिया। एवं अंतिम दोनों विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व पुरस्कार राशि का वितरण किया। इस अवसर पर लैलूँगा विधानसभा पूर्व विधायक व संसदीय सचिव सुनीति सत्यानन्द राठिया, जनपद अध्यक्ष सविता कमल राठिया, जनपद उपाध्यक्ष बूढ़ा गौंटिया, जिला पंचायत सदस्य  सहोदर दुर्गेश राठिया, रोहणी बसन्त राठिया, संतोष राठिया, भाजपा जिला महामंत्री द्वय सतीश बेहरा, अरुण धर दीवान, जिला मंत्री रथु गुप्ता, विलिस गुप्ता, भाजयुमो जिला अध्यक्ष  विनायक पटनायक, वरिष्ठ नेता गोकुल पटनायक, अश्वनी पटनायक, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री गीतांजलि पटनायक, मनोज प्रधान, लक्ष्मी जीवन पटेल, जीवन पटेल उपस्थित रहे।

सांसद गोमती साय द्वारा तमनार जनपद पंचायत में हितग्राहियों को सांसद जनसपंर्क राशि का वितरण किया।  कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुनीति सत्यानन्द राठिया, जनपद अध्यक्ष सविता कमल राठिया, जनपद उपाध्यक्ष बूढ़ा गौंटिया, जिला पंचायत सदस्य सहोदर दुर्गेश राठिया, रोहणी बसन्त राठिया, संतोष राठिया,भाजपा जिला महामंत्री द्वय सतीश बेहरा, अरुण धर दीवान, जिला मंत्री रथु गुप्ता, विलिस गुप्ता, भाजयुमो जिला अध्यक्ष  विनायक पटनायक, वरिष्ठ नेता गोकुल पटनायक, अश्वनी पटनायक, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री गीतांजलि पटनायक, मनोज प्रधान, लक्ष्मी जीवन पटेल, जीवन पटेल सहित ग्रामीण एवं हितग्राही उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news