रायगढ़

बादल छंटे तो तीन डिग्री गिरा तापमान, दोपहर में भी बढ़ी ठंड
03-Jan-2022 4:21 PM
बादल छंटे तो तीन डिग्री गिरा तापमान, दोपहर में भी बढ़ी ठंड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 3 जनवरी।
पिछले दो तीनों दिनों से मौसम में अचानक बदलाव के बाद मानव ठंड की फिजा बदल गई है गुरुवार एवं शुक्रवार की सुबह जब लोगों की नींद खुली तो वहां अपने आप को घने कोहरे के बीच पाने के लिए मजबूर हो गए मौसम का मिजाज इतना ज्यादा खराब रहा कि सूर्य देव के दर्शन लोगों को नहीं हो और शुक्रवार से धूप निकलने से कुछ लोगों को राहत मिली, लेकिन कई जगहों पर अलाव का अपने शरीर को गर्म कर रहे। और दिनभर बादल छाए रहे तथा आसमान से गिरती रही यही वजह रही कि ठंड ने अपने तेवर तेज कर दिया है और इस ठंड से बचने के लिए अब लोग परेशान हैं। बेमौसम वर्षा से लोगों को इस बार दोहरी मार पढ गई जहां एक तरह किसानों की फसल बर्बाद हुई तो दूसरी  और कड़ाके की ठंड ने एक तरह से कमरतोड़ कर रख दिया है। वहीं पिछले दिनों से उपर हो गए हैं लोग दिन में सिर्फ अलाव के सहारे ही अपना समय काट रहे हैं।

वाहन चालकों को हुई समस्या मौसम के बदलते तेवर के बीच वाहन चालकों से सबसे ज्यादा समस्या आई है। कोहरे का असर इतना ज्यादा था कि सडक़ पर सामने से आ रहे वाहन एवं पैदल चलने वाले लोग नजर नहीं आ रहे थे। कोहरा और पढ़ रही ठंड के चलते सबसे ज्यादा समस्या सुबह के समय स्कूल जाने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों को रही ठंड के चलते हापते कांपते अबे पढ़ाई करने के लिए स्कूल पहुंचते, वहीं सुबह के समय कार्यालय काम करने वाले स्टॉप सही कामकाजी लोग को ठंड का सामना करना पड़ा मौसम का मिजाज पूरा दिन भर बना रहा है।

जगह जगह अलाव कोहरा बादल और ओस के बीच बढ़ती ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाकर अपने शरीर को गर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। वही नगर के कमला नगर, फूलझारिया  पारा, नंदा चौक ,बस स्टैंड आदि कई स्थानों नगर पालिका द्वारा लकड़ी दिया गया।

महंगी हो रही है हरी सब्जियां
सब्जी की फसल खराब होने से नगर के बाजार में सब्जियों की आवक कम हो गई है, इसलिए रेट भी बढ़ रहे हैं, जो सब्जियां 10 से 20 किलो बिक रही थी, वह अब 40 से 50 किलो में बिक रहा है। बारिश के चलते आम जनमानस को भी काफी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। सब्जी विक्रेता ने बताया कि असमय बारिश से बाजार में सब्जियों की आवक कम हो गई है, इसके अलावा बारिश के कारण सब्जियां गलने लगी है। माल खराब होने के का रन रेट बढऩा लाजिमी हैं।

समिति केंद्रों में हुई खरीदी
पिछले 2 दिनों से मौसम खराब होने से क्षेत्र के समिति के लोगों में 2दिनों से धान की खरीदी नहीं की गई। आज मौसम बदलने से क्षेत्र के 25 सेवा सहकारी समिति  में  धान की खरीदी की गई। वही समर्थन मूल्य पर क्षेत्र के समिति के लोगों में धान की खरीदी की जा रही है। किसान समिति केंद्रों में धान बेच रहे हैं, जिसका राशि किसानों के खातों में सीधा जमा हो रहा है। जिसे निकालने के लिए नगर के एकमात्र बैंक अपेक्स बैंक में अन्नदाता अपने साल भर की मेहनत की राशि को  सुबह 5 बजे से कपाती ठंड में थैले पत्थर एवं पासबुक को रखकर लाइन लगा रहे हैं और बैंक खुलते ही राशि निकालने में जुट जाते हैं।

यहां प्रतिदिन सुबह 5 बजे से रुपए निकालने में लग जाते हैं। वही बैंक में पार्किंग सुविधा ना होने के चलते रोड दोनों साइड से जाम हो जाती है। जहां आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है जो आने वाले दिनों में कुछ बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है। साथ ही कोरोना संक्रमण भी बढऩे की उम्मीद है क्योंकि भीड़ इतनी ज्यादा रहती है और किसानों के पास ना तो मास्क की सुविधा और ना ही वहां सैनिटाइजर की सुविधा नहीं रहती है, जिससे आने वाले पूर्णा संक्रमण बढऩे की उम्मीद जताई जा रही है
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news