बालोद

नगर अध्यक्ष, पार्षदों ने मांगा छेरछेरा
18-Jan-2022 2:21 PM
नगर अध्यक्ष, पार्षदों ने मांगा छेरछेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 18 जनवरी।
ममता शर्मा अध्यक्ष महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व व गोपी साहू शहर अध्यक्ष के सानिध्य लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के मुख्य अतिथि में छेरछेरा की परंपरा को कायम रखने निकली नगर भ्रमण में निकला। महिला कांग्रेस शहर कांग्रेस और नगर पंचायत की टीम के द्वारा लुप्त हो रही छेरछेरा की परंपरा को कायम रखने और जनमानस को छत्तीसगढ़ की परंपरा छेरछेरा को संजो कर रखने नगर भ्रमण कर दिया गया जनमानस को दिया संदेश दिया।

अनिला भेडिय़ा कैबिनेट मंत्री के कार्यालय से छेरछेरा की शुभारंभ करते हुए नगर भ्रमण किए। अनिल लोढ़ा मंत्री प्रतिनिधि छेरछेरा कार्यक्रम में हुए सम्मिलित हुए।  छेरछेरा पुन्नी के पावन अवसर पर गोपाल प्रजापति अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा, अनीता साहू उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा और विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर डौंडीलोहारा हमारे पार्षद झुमुक लाल कोसमा, सोहदरा देवांगन, रहिमत कोसमा, दशोदा भूआर्य प्रकाश शर्मा, विकास लोढ़ा की उपस्थिति में डौंडीलोहारा नगर के इंदिरा मार्केट, बाजार चौक, विवेकानंद चौक, काली मंदिर चौक और सदल लाइन का भ्रमण करते हुए घर घर और दुकान दुकान जाकर छेरछेरा मांगते हुए समस्त नगरवासियों को और व्यापारी बंधुओं को छत्तीसगढ़ के पारंपारिक छेरछेरा त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news