महासमुन्द

पत्रकार नरेन्द्र कुमार पाण्डेय का निधन
22-Jan-2022 3:43 PM
पत्रकार नरेन्द्र कुमार पाण्डेय का निधन

बसना, 22 जनवरी। गढफ़ुलझर निवासी पूर्व सैनिक, पत्रकार नरेन्द्र कुमार पाण्डेय (54 वर्ष) का कल दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। नरेन्द्र कुमार पाण्डेय हाल ही में पत्रकार के रूप में देशडिजिटल से जुड़े थे। उनका अंतिम संस्कार गढफ़ुलझर में किया गया।

उनको कल सीने में दर्द की शिकायत के बाद रायपुर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान झलप के पास दिल का दौरा पड़ा। उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सेना से सेवानिवृति के बाद उन्होंने समाजसेवा की ओर कदम उठाया। उन्होंने दैनिक नवभारत में प्रतिनिधि के रूप में भी काम किया। प्रगतिशील किसानों में गिने जाने वाले स्व. पाण्डेय गढफ़ुलझर के जनप्रतिनिधि के रूप में जाने पहचाने जाते थे। वे गढफ़ुलझर ग्राम पंचायत के वार्ड पंच भी थे।

हाल ही में हुए वार्ड पंचायत उपचुनाव में उनकी अनुज वधू ने जीत दर्ज की। परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे देवेश और हितेश और एक बेटी हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news