बालोद

जनता को ठगने के बाद दूसरे राज्य को ठगने चले हैं सीएम-महिला मोर्चा
28-Jan-2022 3:35 PM
जनता को ठगने के बाद दूसरे राज्य को ठगने चले हैं सीएम-महिला मोर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 28 जनवरी।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तराखंड चुनाव के लिहाज से देहरादून पहुंचे हुए थे, इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने एक के बाद एक कई घोषणाएं कर दी, लेकिन 500 रुपए से कम में गैस सिलेंडर मुहैया कराने की घोषणा करने के बाद मुख्यमंत्री बालोद जि़ला महिला मोर्चा के निशाने पर हैं।

महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपा साहू ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा की छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने के बाद यहां के मुख्यमंत्री उत्तराखंड की जनता को ठगने चले हैं, यहां तो मुख्यमंत्री आपकी ही सरकार है आप यहां पहले 5 सौ रुपए से कम में रसोई गैस मुहैया कराए फिर दीगर राज्यों वादों का चोला पहनाएं आगे दीपा साहू ने मुख्यमंत्री  से सवाल पूछा कि अगर उत्तराखंड के लोगों को 500 से कम रुपए में सिलेंडर मिलेगा, तो भला क्षेत्र के लोगों ने क्या गुनाह कर दिया है मुख्यमंत्री। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने के बाद उत्तराखंड की जनता को चुनाव प्रचार में ठग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की शासन संभालने से ज्यादा सैर सपाटे में ज्यादा समय दे रहे हैं, यहां जनता मुख्यमंत्री से उनके वादे निभाने की आस लिए बैठे हैं तो मुख्यमंत्री दीगर राज्यों की जनता को झूठे आस बंधा रही है।

भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री संगीता चंद्राकर एवं लीला शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनने पर 500 रू में एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की गृहणियों को ठगने के बाद उत्तराखंड की महिलाओं को ठगने में व्यस्त हैं पर हर बार उनका जुमला आम जनता को लुभा नहीं सकता आने वाले 5 राज्यों के चुनाव में कांग्रेस को आईना दिख जाएगा और इस आईने में भूपेश बघेल को भी अपना चेहरा निहारना चाहिए।

अपने राज्य की भलाई क्यों नहीं दिखती
महिला मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष भानुमति साहू, उपाध्यक्ष सुलेखा सोनी, सरोज गंगबेर, किरण सिन्हा, मंत्री खोमिन साहू, रश्मि साहू, सोहद्रा टांडेकर इसके साथ ही ओमेश्वरी धनकर, आरती संचेती, नीता साहू, पूनम साहू ने मुख्यमंत्री के उत्तराखंड में किए गए। इस घोषणा का विरोध किया और कहा की राज्य के मुखिया भूपेश बघेल उत्तराखंड में पांच सौ रुपए में सिलेंडर देने का वायदा करते हैं, उन्हें अपने ही राज्य का भला करने का विचार क्यों नहीं आता, क्या यह वायदा अपने आकाओं को खुश करने के लिए या जनता को ठगने के लिए यह उन्हें स्पष्ट करना चाहिए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news