गरियाबंद

साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन के निधन पर दी श्रद्धाजंलि
28-Jan-2022 7:06 PM
साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन के निधन पर दी श्रद्धाजंलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 28 जनवरी। साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का आज तडक़े तीन बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर आते ही समूचा साहू समाज एवं राजिम भक्तिन मंदिर समिति में शोक की लहर छा गई। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि हिरवानी का यूं ही हम सबके बीच से चले जाना साहू समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। वे एक अध्यक्ष के रूप में आपने सामाजिक, समरसता, नशामुक्त समाज के लिए सतत संघर्ष तथा धर्मांतरण के विरुद्ध जो संघर्ष का संखनाद किया था, वह सदैव-सदैव याद किया जाता रहेगा।

अर्जुन हिरवानी एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेकर अपने प्रतिभा और परिश्रम के बल पर उच्च शिक्षा प्राप्त कर शासकीय सेवा में एसडीओ के पद पर रहते हुए भी निरंतर समाज के दिन दुखी शोषित पीडि़त की सेवा में अग्रसर रहे। उनके इस आकास्मिक निधन पर सामाजिक लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, छग राज्य दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष विपिन साहू, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष हनुमंत साहू, महामंत्री द्वय टहलराम साहू, सनद बंटी साहू, उपाध्यक्ष हलधर साहू, शांतनु साहू, मोतीलाल साहू, राजिम भक्तिन मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र साहू, साहू संघ के जिलाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, योगेश साहू, जिला पंचायत सदस्य द्वय रोहित साहू, चंद्रशेखर साहू, रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष रूपसिंग साहू, लक्ष्मी साहू पाण्डुका, त्रिलोक साहू, यशवंत साहू गुरूजी, संयुक्त सचिव लाला साहू, युवा प्रकोष्ठ प्यारेलाल साहू, न्याय प्रकोष्ट देवकी साहू, मंदिर समिति के पदाधिकारी डॉ. रामकुमार साहू, डॉ. लीलाराम साहू, डॉ. गंगाराम साहू, डॉ. दिलीप साहू सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं ने हिरवानी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आश्रृपूर्ति श्रद्धांजलि दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news