रायगढ़

नवयुवक कल्याण समिति अध्यक्ष बने भैरव
06-Feb-2022 3:23 PM
नवयुवक कल्याण समिति अध्यक्ष बने भैरव

सारंगढ़, 6 फरवरी। कोसीर मुख्यालय में विगत कुछ वर्षों से आदर्श नवयुवक कल्याण समिति का रजिस्टेशन है, जो सामाजिक कार्यों के लिए कोसीर अंचल में कार्य करने के लिए गठित किया गया था।  नए वर्ष में आज समिति की मासिक बैठक रखी गई थी, बैठक में उनके समिति की कार्य योजना बनाई गई और कई विषयों पर चर्चा हुई।

पूर्व अध्यक्ष बसन्त सुमन के 3 वर्ष का कार्यकाल के समाप्ति के बाद भैरव नाथ जाटवर को आदर्श नवयुवक कल्याण समिति का अध्यक्ष चुना गया है, वहीं नए अध्यक्ष को अब समिति की नई जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक में समिति के पूर्व अध्यक्ष बसन्त सुमन, राजेन्द्र जांगड़े, बसन्त राव, राजेन्द्र लहरे, खिकराम सोनी, कमलेश चन्द्रा, सम्पत चन्द्रा, कृष्णा चन्द्रा उपस्थित थे।
नए अध्यक्ष मनोनीत होने पर भैरव नाथ जाटवर को समिति के सभी उनके साथियों ने बधाई दी है और भविष्य में अच्छे कार्य करने की कामनाएं की है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news