रायगढ़

किसानों के स्वागत के साथ धान खरीदी उत्सव का समापन
08-Feb-2022 3:44 PM
किसानों के स्वागत के साथ धान खरीदी उत्सव का समापन

जिले में 57 लाख 16 हजार 613 क्विंटल से ज्यादा की हो चुकी है धान खरीदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 8 फरवरी । 
विपणन वर्ष 2021-2022 में समर्थन मूल्य पर एक दिसंबर में प्रारंभ हुई धान खरीदी का आज अंतिम दिन है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असमय बारिश के चलते प्रभावित हुई खरीदी से किसानों की परेशानी को देखते हुए खरीदी की तिथि बढ़ायी थी, जिससे किसानों को काफी राहत मिली। आज धान खरीदी के अंतिम दिन जिले भर के उर्पाजन केन्द्रों में धान विक्रय पहुंचे किसानों का धान विक्रय केन्द्रों में गुलाल लगाकर एवं श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया।

इस दौरान किसानों ने कहा कि सभी विक्रय केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए सभी प्रकार की पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थी। किसानों को विक्रय के लिए लंबी लाइन से मुक्त करने के लिए पूर्व में टोकन प्रदान करना धान विक्रय के लिए कारगार रहा। खरीदी केन्द्रों में बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था, बैठक व्यवस्था और धान की राशि भुगतान में किसानों में किसी प्रकार की दिक्कत नही आयी। सुचारू और सुव्यवस्थित धान खरीदी के साथ अपनी उपज बेचने व उसका सही दाम मिलने से जिले के किसानों में हर्ष का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि जिले में एक दिसम्बर से धान खरीदी प्रारंभ हुआ था। धान खरीदी के लिए जिले में 143 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से किसानों का धान उपार्जन किया गया। उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं  सुरेन्द्र कुमार गोंड़ ने बताया कि विपणन वर्ष 2021-2022 में समर्थन मूल्य पर 143 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से खबर लिखे जाने तक तक कुल 57 लाख 13 हजार 613 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी। धान खरीदी की राशि का भुगतान किसानों को अपेक्स बैंक के माध्यम से किया जा रहा है।

धान खरीदी के अंतिम दिन भी किसानों में उत्साह रहा। अंतिम दिन 55 हजार 539 क्विंटल धान खरीदी के लिए 1 हजार 172 किसानों को टोकन जारी किया गया था। उपार्जन केन्द्रों में बारदाने की भी पर्याप्त व्यवस्था होने से किसानों को किसी प्रकार दिक्कत नहीं हुई। जिससे किसान अपना धान समय में बेचने के साथ ही समय में राशि भुगतान से उत्साहित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news