गरियाबंद

मोदी के सुशासन की पहचान दुनिया भर में-परदेशीराम
05-Jun-2022 4:22 PM
मोदी के सुशासन की पहचान दुनिया भर में-परदेशीराम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 5 जून।
अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी में भाजपा द्वारा मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने पर सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्य की रूपरेखा के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण मंत्री परदेशीराम साहू ने कहा कि केन्द्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल आठ साल पूरा होने पर प्रदेश भाजपा के आव्हान पर आठ साल का कार्यकाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर केन्द्रीत रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इन आठ साल के कार्यकाल में अहम फैसले और कई बड़ी योजनाएं संचालित की गई है। उन्होंने सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर कहा है कि कोरोना के इस वैश्विक संकट मे देश के सभी नागरिको के लिए विश्वप्रसिद्ध दोनों टीका के दोनों डोज मुक्त देने की सेवा से लेकर समूचे देश के पीडि़तो तक चिकित्सा एवं तमाम राहत सामाग्री की सेवा की। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत की एकता और अखंडता जितना आज मजबूत हुआ है वह पहले कभी नही हुआ। दुनिया भर में मोदीजी के सुशासन की पहचान हैं। मोदी को विश्व की सर्वश्रेष्ठ नेता का खिताब दिया, यह हम सबके लिए गर्व की बात है।

परदेशी राम साहू ने प्रदेश के कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम सबके लिए दुर्भाग्य की बात है कि यहाँ प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना का लाभ नही मिल पा रहा है। जलजीवन मिशन कार्य में भी सरकार पिछड़ गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्च पर असफल साबित हुआ है। कार्यक्रम को रायपुर जिला ग्रामीण सह प्रभारी प्रहलाद रजक ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल के कार्यक्रम प्रभारी परदेशी राम साहू, मंडल प्रभारी अरविंद ठाकुर, रायपुर जिला ग्रामीण सहप्रभारी प्रहलाद रजक, मंडल अध्यक्ष नारायण यादव, मण्डल प्रभारी अरविंद ठाकुर, महामंत्री तोशन साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र चंद्राकर, पार्षद मयाराम साहू, युवा मोर्चा के जिला मंत्री किशोर साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष किरण गिलहरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष आशा साहू, मिथिलेश सिंह, बलराम साहू, जितेंद्र चंद्राकर, जितेंद्र साहू, पृथ्वीपाल, विष्णु साहू, परस साहू, धनेश साहू, चिमन साहू, केशव चक्रधारी, निर्मल साहू, नेहरू साहू, तामेश्वर साहू, संतोष साहू, जगदीश साहू, तुमन पाल, जगत साहू, नीलू साहू, अमित साहू, अमरनाथ ठाकुर, लता साहू, हेमंत चन्द्राकर, पोषण साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news