महासमुन्द

नपा अध्यक्ष के खिलाफ लगे अविश्वास प्रस्ताव पर 4 को सम्मिलन
03-Jul-2022 2:41 PM
नपा अध्यक्ष के खिलाफ  लगे अविश्वास प्रस्ताव पर 4 को सम्मिलन

महासमुंद, 3 जुलाई। भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर के खिलाफ  लगे अविश्वास प्रस्ताव पर कल सुबह 11 बजे से प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पर्यवेक्षक और सहपर्यवेक्षक की नियुक्ति की है। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकान के आदेश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पीयुष कोसरे को पर्यवेक्षक और अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल को सहपर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ये दोनों को ही कल सोमवार 4 जुलाई को महासमुंद पहुंचकर संगठन के निर्वाचित पार्षदों से समन्वय स्थापित कर अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान कराएंगे।

मालूम हो कि महासमुंद पालिका परिषद में भाजपा के पास 16 पार्षद थे। जिनकी संख्या अब घटकर 14 हो गई है। जबकि कांग्रेस के पास 13 पार्षद थे और पिछले शुक्रवार को ही भाजपा के दो पार्षदों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। अत: अब कांग्रेस के पास 15 पार्षद के साथ आप पार्टी के एक पार्षद का भी समर्थन है। कांग्रेस पार्षदों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के लिए सम्मिलन कल 4 जुलाई को तय है। सम्मिलन की अध्यक्षता संयुक्त कलेक्टर व एसडीएम महासमुंद भागवत जायसवाल करेंगे। ये सारी प्रक्रिया विधिवत पूरी कराई जाएगी। सोमवार को सुबह 11 बजे नगर पालिका कार्यालय के सभाकक्ष में सम्मिलन होगा। बताना जरूरी है कि भाजपा के पांच पार्षद इस वक्त शहर से बाहर हैं। वे कहां हैं यह आत तक अज्ञात है। कहा जा रहा है कि वे सभी ठीक मतदान के वक्त पालिका पहुंचेंगे और अपने दल का नेता चुनेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news