बालोद

भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के मदद के लिए प्रशासन कृत संकल्पित- डॉ. गौरव कुमार
05-Jul-2022 5:23 PM
भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के मदद के लिए प्रशासन कृत संकल्पित- डॉ. गौरव कुमार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 5 जुलाई।
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कहा कि वीर सैनिकों का हमारे राष्ट्र और हमारे प्रति उनका योगदान अतुलनीय है। उनका हरसंभव मदद करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि बालोद जिला प्रशासन पूरे समय भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के साथ खड़ा है।

डॉ. सिंह ने कहा कि हमारा जिला प्रशासन भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के मदद के लिए कृतसंकल्पित है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह आज तांदुला नदी के समीप स्थित ग्राम सिवनी में आयोजित जिले के भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवाजनों के स्वास्थ्य जॉच शिविर एवं संवाद कार्यक्रम में अपना उद्वगार व्यक्त कर रहे थे।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सिंह ने जिले के सभी भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, एसडीएम गंगाधर वाहिले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि हमारे वीर सैनिक देश की रक्षा के लिए विषम परिस्थितियों एवं दुर्गम स्थानों में सेवा देकर हम सभी को सुरक्षित रखते हैं। इसलिए इनका मदद करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों की उपस्थिति पर प्रसन्नता भी व्यक्त की।

उन्होंने आशा व्यक्त किया कि बड़ी संख्या में बालोद जिले में भूतपूर्व सैनिक होने के कारण जिले का नाम सदैव गौरवान्वित होगा। इसके उपरांत ही इनके मुस्तैदी के कारण समाज में आवांछित गतिविधियों पर भी रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि शांतिप्रिय प्रदेश छत्तीसगढ़ को शांति का टापू बनाने में भूतपूर्व सैनिकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों की मॉग एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही कर 1 माह के भीतर उनके समक्ष वे पुन: उपस्थित होंगे।
इस अवसर पर उन्होंने बारी-बारी से भूतपूर्व सैनिकों से उनकी मॉगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली तथा इस स्वास्थ्य जॉच शिविर का लाभ उठाने की अपील भी की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक और उनके परिजन उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news