गरियाबंद

राष्ट्रपति पर दिए बयान का विरोध
30-Jul-2022 4:21 PM
राष्ट्रपति पर दिए बयान का विरोध

भाजपाईयों ने फूंका अधीर रंजन का पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 30 जुलाई।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिए गए बयान के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नवापारा मंडल द्वारा कांग्रेस नेता का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर भाजपाईयो ने कहा कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते हैं। उनका बयान संविधान के खिलाफ है।

महिलाओं को लेकर कांग्रेस नेताओं की भद्दी सोच को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने उजागर करते हुए भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के खिलाफ असभ्य शब्दों का उपयोग किया। कांग्रेस नेता की इस अमर्यादित टिप्पणी से सारा देश आक्रोशित है। कहा कि राष्ट्र के सर्वोच्च पद पर आसीन एक आदिवासी महिला जिन्होंने जिंदगी भर निरंतर अपने कार्य क्षेत्र में अग्रणी रहते हुए इस मुकाम पर पहुंचे है। उसके उपर कांग्रेस के एक सांसद के द्वारा अशोभनीय अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर अपनी ओछी मानसिकता परिचय दे रहा है। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी इन्हीं सांसदों के मतों से निर्वाचित होकर जिस दायित्व पर पहुंची है। देश के द्वारा चुने गए सांसद और विधायकों द्वारा इस तरह की बयानबाजी उचित नहीं है। बार-बार मातृत्व शक्ति का अपमान करना कांग्रेस के नेताओं का पर्याय बन चुका है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, विजय गोयल, परदेसी साहू, नवल साहू, दयालु गाड़ा, भूपेंद्र सोनी, नागेंद्र वर्मा, मुकुंद मेश्राम, टिंकू सोनी, किशन साहू, रेशम हुंदल, हितेश मंडई, रमाशंकर सोनी, संजय साहू, कैलाश तिवारी, कमलेश कहार, वासु सोनी, तनु मिश्रा, साधना सौरज, अन्नपूर्णा देवांगन, नीता धीवर, किरण सोनी, हर्षा कंसारी, मधु बाफना, राज बाई साहू, सांता तारक, पद्मिनी सोनी, गुड्डी कंसारी, हेमंत साहू, प्रभा बसवार, उमा कंसारी, रामबाई कंसारी, हेमिन साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news