बालोद

अभिषेक समेत कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी-पार्टी को झटका
21-Sep-2022 5:40 PM
अभिषेक समेत कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी-पार्टी को झटका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 21 सितंबर।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद जिले में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम लोगों से रूबरू हो रहे थे, तो दूसरी तरफ, उनके ही करीबी जिले के कई कांग्रेस नेता, भाजपा में शामिल हो गए। इससे पार्टी को झटका लगा है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद जिला में अपनी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत 18 से 20 सितंबर तक बालोद जिला के गुंडरदेही, डोंडी लोहारा एवं संजारी बालोद विधानसभा की जनता एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से रूबरू होने आए हैं , दूसरी तरफ बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के दो बार जिला अध्यक्ष रहे एवं जिला पंचायत बालोद के पूर्व सभापति अभिषेक शुक्ला अपने साथियों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कांग्रेस छोडक़र भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। एक समय ऐसा भी था जब कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला को बालोद जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सबसे ज्यादा करीबी व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। अभिषेक शुक्ला जैसे कर्मठ और तेजतर्रार व्यक्ति का कांग्रेस छोडऩा सोचनीय विषय है ।

अभिषेक शुक्ला ने ऐसे समय कांग्रेस छोड़ी है, जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है उनके तत्कालीन  नेता भूपेश बघेल प्रदेश में सत्ता के सर्वोच्च शिखर पर बतौर मुख्यमंत्री हैं बहरहाल कारण कुछ भी हो आज जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला पंचायत बालोद के पूर्व सभापति अभिषेक शुक्ला ने भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रवेश करने वाले प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ में गुंडरदेही ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश साहू,अर्जुन्दा ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत शर्मा,देवरी ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री छक्कन साहू,जिला कांग्रेस के पूर्व सचिव श्रीकांत तिवारी,अर्जुन्दा नगर पंचायत के पूर्व पार्षद गिरधर निषाद,युवा कांग्रेस के पूर्व विधानसभा महासचिवकौशल किशोर साहू,भन्डेरा बूथ कांग्रेस अध्यक्ष केदार देवांगन,बूथ अध्यक्ष अधराजी राणा,पूर्व सरपंच भन्डेरा,परदेशी राम गावरे,गुंडरदेही नगरपंचायत के पूर्व पार्षद जैन कुमार भांडेकर,पूर्व सरपंच रँगकठेरा चन्द्रभान निषाद,रिटायर्ड शिक्षक गिरधर बरसेल,कुलेश्वर यादव,प्रमोद ठाकुर,होरीलाल ठाकुर ,गुंडरदेही सहित अन्य लोगों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह,प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नवीन,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय,नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल,भाजपा के बालोद जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news