बालोद

स्वास्थ्य मंत्री से मिले युकां जिला अध्यक्ष
13-Oct-2022 7:23 PM
स्वास्थ्य मंत्री से मिले युकां जिला अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 दल्लीराजहरा, 13 अक्टूबर।
बालोद जिला युवा कांग्रेस के चुनाव में प्रशांत बोकड़े ने 277 वोटों से अपनी जीत दर्ज कर दूसरी बार जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए है। अपनी जीत के पश्चात वे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात कर अनका आशीर्वाद लिया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने उनकी इस जीत पर शुभकामनाएं दी।

विदित हो कि छत्तीसग युवा कांग्रेस के चुनाव में बालोद जिला से अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 प्रत्याशी खड़े हुए थे। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस बालोद जिला अध्यक्ष पद में प्रशांत बोकडे ने 277 वोट से अपनी जीत दर्ज की।

प्रशांत बोकडे के युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बनने पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा, गुण्डरदेही विधायक कुँवर सिंग निषाद, बालोद विधायक संगीता सिन्हा, मंत्री प्रतिनिधि पियूष सोनी, नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा अध्यक्ष शिबू नायर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमेश कोर्राम, लोहारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, विवेक मसीह, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष संगीता नायर, चंद्रप्रकाश सिन्हा, नितेश बाम्बेश्वर, जेबा कुरैशी, युवा कांग्रेस से परितोष हंसपाल, जसविंदर सिंग गिल, नितेश बाम्बेश्वर, पिंकू डे, दिनेश यादव, नीरज साहू, रंजीत बघेल, चंदन ठाकुर, हेमंत पटेल, मुकेश देवांगन, सोनू सेन, आनंद भास्कर, भानु सलामे, गज्जू ठाकुर, राहुल कड़पति , चेतन ठाकुर, तुषार साहू,आयुष दुबे, दीपक, खिलेश, अनिरुद्ध, यश काम्बले, विकास मित्तल, मुकेश पटेल एवं बड़ी संख्या में ब्लॉक कांग्रेस, जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ  ने शुभकामनाएं दी।  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news