दन्तेवाड़ा

15 वाहनों का चालान कटा
14-Oct-2022 10:55 PM
15 वाहनों का चालान कटा

दंतेवाड़ा, 14 अक्टूबर। सातधार में शुक्रवार को वाहनों की सघन जांच की गई। इनमें भारी मालवाहक वाहन और यात्री बसें प्रमुख रूप से शामिल थी। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 15 वाहनों  का चालान काटा गया। इनमें बिना लाइसेंस के वाहन चलाने, बिना परमिट वाहन संचालन, सीट बेल्ट न लगाने, दुपहियाा वाहनों दोपहिया वाहनों मेंं 3 सवारियां बैठाकर चलाने और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र के बिना वाहन चालन प्रमुख रूप से शामिल है। पुलिस ने नियम विरुद्ध वाहन चालन के फलस्वरुप उक्त वाहनों का चालान किया।

इसी कड़ी में वाहन चालको को समझाइश दी गई कि वाहनों को नियंत्रित गति से चलाएं। यातायात के नियमों के अनुसार वाहनों को चलाया जाए। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी गौरव पाटले, यातायात प्रभारी पीके नागवंशी और  विभागीय कर्मचारी मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news