सक्ति

लोगों की आय में वृद्धि और सबकी समृद्धि हमारी सरकार का उद्देश्य- भूपेश
19-Oct-2022 5:12 PM
लोगों की आय में वृद्धि और सबकी समृद्धि हमारी सरकार का उद्देश्य- भूपेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सक्ती, 19 अक्टूबर। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सक्ती जिले के मालखरौदा ब्लॉक के ग्राम मुक्ता पहुँचे मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद कर राज्य शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ग्रामीणों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना, ऋण माफी, राजीव गांधी कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, ग्राम सुराजी योजना, गोधन न्याय योजना, पीडीएस के माध्यम से राशन वितरण पर चर्चा करते हुए योजनाओं से आय में हुए वृद्धि और जीवनस्तर में बदलाव के संबंध में जानकारी भी लीं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि उनकी सरकार का जो उद्देश्य हैं वह लोगों की आय में वृद्धि और  सबकी समृद्धि है। हमने जो वादा किया था उसे पूरा भी किया है। किसानों का कर्ज माफ और बिजली का बिल हाफ भी किया। समर्थन मूल्य में धान की खरीदी भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की योजनाओं से गरीबों, मजदूरों, किसानों ,पिछड़े हुए लोगों को लाभ भी हुआ।
 

श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार में किसानों की संख्या बढऩे के साथ रकबा और धान का उत्पादन भी बढ़ा। लगभग 26 लाख किसानों की संख्या हो गई। एक करोड़ 10 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य हो गया है। रकबा 30 लाख हेक्टेयर हो गया है। अब खेती बढऩे के साथ बिक्री बढ़ी है। इससे आमदनी के साथ समृद्धि बढ़ी है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आज भूमिहीन मजदूरों को सालाना 7 हजार दिया जा रहा है। 65 प्रकार के लघुवनोपज की खरीदी की जा रही है। सभी का वैल्यू एडिशन कर रोजगार के साथ आमदनी में वृद्धि की जा रही है।
 

 जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भेंट मुलाकात के माध्यम से मुख्यमंत्री जी गाँव-गाँव जाकर प्रत्यक्ष रूप से सभी से मिल रहे हैं और लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहे हैं। आजादी के बाद देश में इस तरह का पहला कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का मॉडल विकास का मॉडल है और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों का कर्ज माफ करने के साथ बिजली बिल हाफ किया गया।

 किसानों के धान समर्थन मूल्य में धान भी खरीदे जा रहे हैं। सभी वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री की पहल पर सक्ती को नया जिला भी बनाया गया है। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक रामकुमार यादव ने भी लोगों को संबोधित किया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news