बालोद

तहसील विवाद के लिए गुंडरदेही विधायक जिम्मेदार—अभिषेक
21-Oct-2022 3:20 PM
तहसील विवाद के लिए गुंडरदेही विधायक जिम्मेदार—अभिषेक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद,  21 अक्टूबर।
गुंडरदेही विधानसभा के अंतर्गत उपतहसील से तहसील का वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया। वही दूसरी ओर देवरी बंगला के सैकड़ो ग्रामीणों ने नामकरण को लेकर चक्काजाम कर दिया।भाजपा नेता एवं बालोद जिलापंचायत के पूर्व सभापति अभिषेक शुक्ला ने कहा कि तहसील विवाद के लिए गुंडरदेही विधायक कुंवर निषाद जिम्मेदार है। कांग्रेस का सिद्धांत ही आपस मे फुट डालो और राज करो  है। आपसी भाईचारा खत्म कर  ग्रामीणों को आपस मे लड़ा रही है कांग्रेस। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गुंडरदेही विधायक कुँवर निषाद को जनभावनाओं की कोई परवाह नही है। तहसील नामकरण जनभावनाओं के अनुरूप देवरीबंगला एवं मार्री बंगला दोनो गांवों के नागरिकों के आपसी प्रेम और सदभाव से तय किया जाना चाहिए था परन्तु गुंडरदेही विधायक कुंवर निषाद एवं कांग्रेस पार्टी ने उसे विवादों में उलझाकर ग्रामीणों को आंदोलन एवं चक्काजाम करने पर मजबूर कर दिया। कांग्रेस दोनों गांव के लोगों को आपस में लड़ा रही है। उप तहसील के नामकरण को लेकर चक्का जाम से लेकर लगातार धरना प्रदर्शन हो रहे हैं।भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने आगे कहा इस घटना से आक्रोशित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी विधायक कुंवर निषाद की कार्यप्रणाली एवं तानाशाही प्रवृत्ति पर आरोप लगाकर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे चुके है।  भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने कहा कि समस्या का  जितने जल्दी निराकरण हो सके  उतना ही ज्यादा अच्छा होगा द्य ताकि दोनो गांवों की जनता के बीच आपसी प्रेम और सौहार्द बना रहे ।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news