दन्तेवाड़ा

धूमधाम से मनी दीपावली, दीयों व लाईटों से जगमाया नगर
26-Oct-2022 6:10 PM
धूमधाम से मनी दीपावली, दीयों व लाईटों से जगमाया नगर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 26 अक्टूबर।
लौह नगरी बचेली में दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। पूजा की तैयारी के लिए लोग सुबह से ही जुट गए थे। लोगों ने अपने घरों, दुकानों को आकर्षक झालर लाइटों, दीयों से सजाया गया तथा अपने-अपने घर के आंगन पर रंगोली बनाई। शाम होते ही नगर रोशनी से जगमगा उठा।

रात में शुभ मुहुर्त में लोगों ने अपने घर में पूरे परिवार के साथ नए कपड़े पहनकर महालक्ष्मी का विधि-विधान से पूजा की। महालक्ष्मी के साथ भगवान गणेश, माता सरस्वती व धन के देवता कुबेर की भी पूजा की गई।

पर्व पर रंगोली बनाने को लेकर महिलाओं में बहुत ज्यादा उत्साह रहा। रंगोली बनाने में बच्चों ने भी साथ दिया और रंगोली बनाने में लडक़े भी पीछे नही रहे। नगर में कई जगह आकर्षक रंगोली बनाई गई। लोगो ने अपने परिवार के साथ पूजा कर आतिशबाजिया की। व्यापरियो ने भी अपने दुकानो में विधि-विधान से पूजन किया गया। पर्व के लेकर लोगो में बहुत ज्यादा उत्साह रहा।

दीपावली से पूर्व धनतेरस में बाजारो में रौनक देखने को मिलीे। इतनी महंगाई में भी लोगों ने सोना-चांदी, कपड़े, मिठाईया, पटाखों, नए बर्तन की जमकर खरीदारी की। नगर में देर रात तक आसमान में आतिशबाजिया चलती रही। चारो ओर बधाई का दौर चलता रहा। अपने-अपने घरों में रंग बिरंगे झालरो की जगमग पूरे नगर में रही। दो वर्ष कोविड होने से कारण दिपावली फीकी रही। लेकिन इस वर्ष हर्षोल्लास के साथ लोगो ने पूरी, खीर, नमकीन समेत कई तरह के पकवान का लोगो ने लुप्त उठाया। एनएमडीसी के गेस्ट हाउस व बैला क्लब को झालर लाईटों से सजाया गया था। इस पर्व के उपलक्ष्य में बचेली परियोजना के मुख्य पी के मुजमदार ने अपने कर्मचारी अधिकारी के साथ नगर के समस्त नागरिक को शुभकामनाएं दी।

इस दीपावली पर्व में दूर-दराज के ग्रामीण आदिवासी पारंपरिक नृत्य करते शामिल हुए। रातभर घूम-घूमकर नृत्य करते हुए दीपावली का त्यौहार मनाया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news