दन्तेवाड़ा

कई जगहों पर छापा, जुआरी पकड़ाए, 10 हजार जब्त
27-Oct-2022 2:28 PM
कई जगहों पर छापा, जुआरी पकड़ाए, 10 हजार जब्त

दंतेवाड़ा, 27 अक्टूबर। दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा दीपावली पर्व के दौरान अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के विभिन्न स्थानों में छापेमारी की गई। कई जुआरियों को गिरफ्तार कर नगदी बरामद किया गया।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार बर्मन के मार्गदर्शन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई। इनमें बचेली थाना अंतर्गत 4 प्रकरणों में 15 आरोपियों से 8 हजार रूपये से अधिक की धनराशि और अन्य सामग्रियां बरामद की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोविंद यादव और अन्य जवानों का सराहनीय योगदान था। इसी कड़ी में गीदम थाना अंतर्गत एक प्रकरण में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जिनसे 1 हजार सौ रूपये से अधिक की धनराशि और अन्य सामग्रियां बरामद की गई । इस दौरान थाना प्रभारी सलीम खाखा और जवानों का योगदान था।
इसी तारतम्य में पुलिस थाना किरंदुल अंतर्गत एक प्रकरण दर्ज किया गया। जिसमें चार आरोपियों से 1 हजार 2 सौ से अधिक  की धनराशि और अन्य सामग्री बरामद की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार और जवानों का योगदान था।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news