दन्तेवाड़ा

गायों की पूजा कर मनाया गौठान दिवस
27-Oct-2022 9:40 PM
गायों की पूजा कर मनाया गौठान दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 27 अक्टूबर।
जिले के समस्त ग्राम पंचायतों के गौठानों में बुधवार को गोवर्धन पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाया। गौठान में परंपरागत रूप से विधि विधान से पूजा-अर्चना कर गोधन को खिचड़ी खिलाकर जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की गई।

इसके साथ ही गौठानों को स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीण एवं चरवाहों, गौठान प्रबंधक शामिल हुए। इस संगोष्ठी में पशु स्वास्थ्य रक्षा, हरा चारा उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट उत्पादन के संबंध जैसे अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

गौठान दिवस के अवसर पर उपस्थित दीदियों ने कहा कि गौठानों में विभिन्न योजना के संचालित होने से स्व सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से समृद्ध हो रही हैं, गोधन से अलग- अलग उत्पाद निर्मित किए जा रहे हैं, उत्तम क्वालिटी की वर्मी कंपोस्ट मिल रही है। जिला जैविक कृषि की ओर अग्रसर हो रहा है।  गौठानों  में अन्य गतिविधियों के माध्यम से लघु उद्योगों की स्थापना की जा रही है। महिलाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र अब निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।

पिछले वर्ष मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में परंपरागत रूप से मनाये जाने वाले त्यौहार गोवर्धन पूजा को गौठानों में गौठान दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी। जिसके परिपालन में इस वर्ष भी दीपावली के पश्चात गोवर्धन पूजा के दिन गौठानों में गौठान दिवस मनाया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news