दन्तेवाड़ा

काली पूजा पर जगराता, अंबाला-राजस्थान से आई झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
27-Oct-2022 9:45 PM
काली पूजा पर जगराता, अंबाला-राजस्थान से आई झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

नपाध्यक्ष ने राधा-कृष्ण के साथ खेली फूलों की होली और खूब झूमे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
किरंदुल, 27 अक्टूबर।
लौह नगरी किरंदुल के बंगाली कैंप में काली पूजा के अवसर पर जगराता का आयोजन बीती रात किया गया, जिसमें पूरा नगर भक्ति रस में डूब गया। अंबाला और राजस्थान से आई झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी।

जगराता में काली मां के भजन के साथ राधा कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली गई, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय राधा-कृष्ण के साथ नाचते गाते नजर आए। पूरा नगर भक्तिमय हो गया।

ज्ञात हो कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में इस प्रकार का आयोजन पहली बार भव्य रूप में किया गया। इससे पहले आर्केस्ट्रा तो कई बार लोगों ने देखा, पर अब जगराता देखने के बाद लोगों का कहना है कि इस प्रकार का आयोजन होने से समाज से लोग जुड़ते हैं और हमारे बच्चे को अच्छे संस्कार मिलते हैं। छोटी छोटी बच्चियां पूरी रात जागती रही और एक बच्ची तो माँ काली के सामने मस्त होकर अपने ही धुन में नाचती रही।
 
जगराता के बाद सुबह माता की भेंट के साथ अरदास की गई और तारा रानी की कथा के साथ नौ कन्या और एक लंगूर (लडक़े) को भोजन कराया गया। जिसके बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। मां वैष्णो देवी के दरबार में सभी ने अपनी हाजिरी लगाई। इतने बड़े भाव जगराता की व्यवस्था नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय और उनके साथियों के सहयोग से संपन्न हो सका।

कार्यक्रम के बाद नगर के लोग अध्यक्ष की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। मुख्य रूप से बंगाली कैंप की महिलाओं और युवाओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने भरपूर सहयोग किया।

माता की भेंट के साथ-सथ गायक संदीप शिवहरे ने देश भक्ति गीत गाकर सीमाओं में तैनात जवानों का मनोबल बढ़ाया और बैलाडीला की धरती से उन्हें सलाम किया। इस दौरान महिलाओं की आंखों से आंसू छलक पड़े वे अपने आंसू नहीं रोक पाई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news