दन्तेवाड़ा

सीईओ ने की गोवर्धन पूजा गायों को खिलाई खिचड़ी
27-Oct-2022 9:49 PM
सीईओ ने की गोवर्धन पूजा  गायों को खिलाई खिचड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 27 अक्टूबर।
जिले के सभी गौठानों में गोवर्धन पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाया गया।  जिले के विकासखण्ड गीदम अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े पनेड़ा में स्थित गौठान में ग्रामीणों द्वारा मनाए जा रहे गौठान दिवस में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ललित आदित्य नीलम शामिल हुए।

उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर पारंपरिक रूप से गोवर्धन की पूजा की साथ गोधन को खिचड़ी भी खिलाई। इस दौरान स्व सहायता समूह की दीदियों  से मिले। उन्होंने ग्रामीणों को गौठान को और अधिक उन्नत बनाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही गौठानो में चल रही आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़ आर्थिक रूप से सशक्त होते हुए जीवन स्तर में सुधार लाने की बात कही। इसके उपरांत उन्होंने बड़े कारली स्थित गौठान एवं नरवा का भी जायजा लिया और संबंधित जनपद पंचायत सीईओ को आवश्यक निर्देश भी दिए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news