दन्तेवाड़ा

कोठारों में पहुंचने लगा धान
28-Oct-2022 7:56 PM
कोठारों में पहुंचने लगा धान

पारंपरिक ढंग से जारी मिंंजाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 28 अक्टूबर।
मौसम साफ होते ही किसान धान की फसल की कटाई और मिंंजाई में जुट गए हैं।

दंतेवाड़ा विकासखंड अंतर्गत किसान जोगाराम अपनी पत्नी के साथ धान को कोठार में एकत्र कर जुटे हुए थे। उन्होंने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि मौसम साफ होने से धान की कटाई और मिंंजाई में आसानी हो रही है।

किसान के मुताबिक ऊसर भूमि में धान का समुचित विकास नहीं हो पाया था। जिससे धान के उत्पादन में कमी आई। ज्ञात हो कि जिले के किसानों द्वारा पारंपरिक तरीके से ही धान की कटाई और मिंजाई की जाती है। मशीनीकरण के दौर में पारंपरिक खेती का अस्तित्व आज भी दंतेवाड़ा में बरकरार है।

उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा को जैविक कृषि जिला के रूप में जाना जाता है। जिले में किसानों द्वारा रासायनिक खादों का उपयोग नहीं किया जाता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news