दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 30 अक्टूबर। कोया-कुटमा समाज की दंतेवाड़ा इकाई द्वारा आगामी राज्य उत्सव का बहिष्कार किया जाएगा। समाज के जिला अध्यक्ष महादेव नेताम ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आदिवासी विरोधी रवैया अपनाया गया है।विभिन्न विषयों पर आदिवासियों के हितों की उपेक्षा की गई है। इनमें आदिवासियों हेतु आरक्षण को 32 फ़ीसदी से कम करने का मुद्दा प्रमुख है। इसी कड़ी में शासन द्वारा पेसा कानून को कमजोर किया गया है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश शासन के मंत्रियों और विधायकों द्वारा इस मुद्दे पर मौन व्रत धारण किया गया है। शासन का कोई भी प्रतिनिधि इस मुद्दे को नहीं उठाया गया है। जिससे आदिवासियों के हितों पर कुठाराघात हुआ है।
उल्लेखनीय है कि राज्य बनने के उपरांत से आज पर्यंत तक आदिवासियों के आरक्षण में 12 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। उक्त जानकारी कोया-कुटमा समाज के दंतेवाड़ा इकाई के प्रवक्ता शैलेश अटामी ने दी है।