दन्तेवाड़ा

राज्योत्सव की मुख्य अतिथि होंगी विधायक देवती, होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम
31-Oct-2022 3:20 PM
राज्योत्सव की मुख्य अतिथि होंगी विधायक देवती, होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम

दंतेवाड़ा, 31 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ राज्य के 22 वें  स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में 1 नवम्बर को  मेढका डोबरा में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
समारोह की मुख्य अतिथि विधायक देवती महेंद्र कर्मा शाम 6 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। समारोह की विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा, छबिंद्र कर्मा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष  पायल गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुभाष सुराना, नगर पालिका उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह  होंगे।

कलेक्टर विनीत नंदनवार  ने राज्योत्सव में शामिल होने के लिए सभी जनप्रतिनिध, गणमान्य नागरिक और पत्रकार बंधुओं को शामिल होने का आग्रह किया है।
राज्योत्सव में नगरपालिका, आदिवासी विकास विभाग,शिक्षा विभाग, कृषि, उद्यानिकी,जिला पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा, आदि विभागों द्वारा विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जनसंपर्क विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जाएंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news