दन्तेवाड़ा

एटक का स्थापना दिवस मना
01-Nov-2022 8:54 PM
एटक का स्थापना दिवस मना

बचेली, 1 नवंबर। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन एटक का स्थापना दिवस संयुक्त खदान मजदूर संघ बचेली में मनाया गया। एसकेएमएस संघ के कार्यालय में अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद व सचिव डीजे शंकर राव व अन्य पदाधिकारी द्वारा संघ का झंडा फहराया गया, साथ ही गुरुदास दास गुप्ता की पुण्यतिथि  पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

एसकेएमएस यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि एटक यूनियन मजदूर वर्ग के त्याग संघर्ष बलिदान का एक स्वर्णिम इतिहास है, ट्रेड यूनियन जिसमें मजदूरों की लड़ाई के साथ-साथ स्वतंत्र आंदोलन में भी बढ़-चढक़र भाग लिया था। श्रमिकों की समस्याओं के निदान हेतु ट्रेड यूनियन को और अधिक मजबूत करेंगे, साथ ही उन्होंने बताया कि यूनियन का उद्देश्य मजदूर वर्ग की आर्थिक व सामाजिक स्थितियों को सुधार करना है।

इस कार्यक्रम में यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष रवि मिश्रा, संगठन सचिव नारायण मंडल,  राजेश दुबे, राजेश मंडल, एमआर बरसा, संतोष टंडन एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news