दन्तेवाड़ा

किसानों को धान का टोकन घर से ही
02-Nov-2022 3:24 PM
किसानों को धान का टोकन घर से ही

दंतेवाड़ा, 2 नवंबर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीदी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान  खरीदी का शुभारंभ 1 नवम्बर से हो रही है। इस वर्ष धान एवं मक्का के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी करते हुए शासन द्वारा धान का समर्थन मूल्य धान सामान्य 2040 रु. प्रति क्विंटल तथा धान ग्रेड-ए 2060 रू. प्रति क्विंटल एवं मक्का का समर्थन मूल्य 2040 रू. प्रति क्विंटल रखी गई है। इस हेतु जिला प्रशासन द्वारा जिले में भी खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के नीतियों के अनुरूप 1 नवम्बर से पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में 12 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से जिले के 11762 पंजीकृत कृषकों से धान की खरीदी की जाएगी।

इस वर्ष अभी तक 625 नये कृषकों का पंजीयन किया गया है। कलेक्टर के विशेष प्रयास से इस वर्ष वन अधिकार पट्टा प्राप्त कृषकों का भी पंजीयन कराया गया है।
इस वर्ष धान खरीदी में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान का टोकन कृषकों के मोबाइल में ‘किसान टोकन तुहर हाथ’ एप के माध्यम से घर बैठे टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही साथ समितियों में भी धान विक्रय करने हेतु टोकन प्राप्त करने की पूर्व प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। धान के टोकन में लघु सीमांत कृषकों को महत्व देते हुए टोकन काटने में प्राथमिकता दी गई है।

जिले में धान खरीदी की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर महोदय ने धान खरीदी केन्द्रों कृषकों के लिए शेड, पानी, फर्स्ट एड आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।उल्लेखनीय है कि जिले में इस वर्ष 195500 क्विंटल धान की खरीदी हेतु आवश्यक 4,10,000 नग बारदाने की व्यवस्था पूर्ण करा ली गई है।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कृषकों से भी आग्रह किया है कि धान विक्रय हेतु साफ-सुथरा और मानक धान केन्द्र में लेकर आयें, जिसकी नमी 17 प्रतिशत से कम हो। धान खरीदी 31 जनवरी 2023 तक जारी रहेगा। वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष से अरहर, उड़द एवं मूंग की खरीदी शासन द्वारा समर्थन मूल्य में की जाएगी। जिसके लिए कृषक अपने उपज को कोंडागांव मंडी में ले जाकर विक्रय कर सकते हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news