राजनांदगांव

प्रधान पाठक पदोन्नति सूची रद्द करने की मांग लेकर प्रदर्शन
04-Nov-2022 1:36 PM
प्रधान पाठक पदोन्नति सूची रद्द करने की मांग लेकर प्रदर्शन

जिला शिक्षा कार्यालय पर गड़बड़ी का आरोप
राजनांदगांव, 4 नवंबर।
प्रधान पाठक पदोन्नति की सूची को रद्द करने की मांग लेकर शुक्रवार को शिक्षकों ने जिला कार्यालय के सामने फ्लाई ओवर के नीचे धरना दिया। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर से तत्काल शिक्षकों ने सूची को अमान्य करने की मांग की है। जिसमें राजनंादगांव समेत नवीन जिले के प्रधान पाठक पदोन्नति सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। 

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा सहायक शिक्षकों के लिए पदोन्नति पदांकन का आदेश व्यक्तिगत तौर पर निकाला गया है। उक्त पदोन्नति आदेश पृथक-पृथक शिक्षकों को संकुल समन्वयकों  तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से दिया गया है। विभिन्न शिक्षक संगठनों ने पदोन्नति को लेकर आपत्ति दर्ज की है। साथ ही न्यायोचित तरीके से मांग की है। 

विभिन्न शिक्षक संगठनों ने मांग में कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शिक्षा जिला राजनंादगांव द्वारा 3 अक्टूबर को तीनों जिलों राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-चौकी जिले के लिए सहायक शिक्षकों के लिए पदोन्नति पदांकन का व्यक्तिगत आदेश निकाला गया है। उक्त पदोन्नति आदेश पृथक-पृथक शिक्षकों को संकुल समन्वयकों-विकासखंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से दिया गया है। विभिन्न संगठनों द्वारा आपत्ति दर्ज कर उक्त सूची को निरस्त कर संशोधित करने की मांग को लेकर उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया था, परन्तु आज पर्यन्त तक उक्त ज्ञापन पर कोई कार्रवाई नहीं किया गया है।

शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी अनियमिततापूर्ण प्रधान पाठक पदोन्नति पदांकन आदेश निरस्त-संशोधित किया जाए। प्राथमिक प्रधान पाठक पदोन्नति पदांकन के आदेश का पालन कर पुन: पदोन्नति पदांकन आदेश जारी करने, तीनों जिलों की अलग-अलग वरिष्ठता सूची का प्रकाशन कर दावा-आपत्ति का निराकरण करने के उपरांत पुन: पदोन्नति पदांकन आदेश जारी करने, दिव्यांग एवं महिला शिक्षकों को पहुंच मार्ग की सुगमता को ध्यान में रखकर पदोन्नति पदांकन आदेश जारी करने एवं सहायक शिक्षकों को वरिष्ठता सूची के आधार पर लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शी निर्देश के अनुरूप ही काउंसलिंग प्रक्रिया से चयन कर एकजाई सूची जारी करने की मांग रखी। प्रदर्शन में शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, नवीन शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष छन्नूलाल साहू, छग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष नीलेश कुमार रामटेके समेत अन्य शिक्षकगण शामिल थे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news