दन्तेवाड़ा

ढोलकल शिखर पर स्थापित गणेश प्रतिमा से छेड़छाड़
04-Nov-2022 8:10 PM
ढोलकल शिखर पर स्थापित गणेश प्रतिमा से छेड़छाड़

कलेक्टर ने प्रतिमा में कराया सुधार
दंतेवाड़ा, 4 नवम्बर
। ढोलकल पर्वत पर स्थापित प्राचीन गणेश प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों द्वारा नाम लिखने एवं अन्य प्रकार के छेड़छाड़ की शिकायत पर कलेक्टर विनीत नंदनवार ने तत्काल संज्ञान लिया है।

उन्होंने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रतिमा में आवश्यक सुधार करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर गणेश प्रतिमा में लिखे नाम को मिटाकर आवश्यक सुधार किया गया है।

कलेक्टर ने प्राचीन प्रतिमा से छेड़छाड़ नहीं करने और पुरातात्विक प्रतिमा की पहचान बनाए रखने के लिए आवश्यक निगरानी रखने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही असामाजिक तत्व पर निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि ढोलकल पर्वत पर स्थापित प्राचीन गणेश प्रतिमा में छेड़छाड़ की शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से कलेक्टर को प्राप्त हुई थी। इस पर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रतिमा में आवश्यक सुधार करवाने के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में तत्काल मूर्ति में सुधार करवा दिया गया है। साथ ही पुरातत्व विभाग से समन्वय कर बेहतर किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news