बालोद

भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली रैली
05-Nov-2022 7:25 PM
भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहरा, 5 नवंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  दल्लीराजहरा के द्वारा दीपावली पर्व के पश्चात द्वितीय चरण के चौथे दिन 4 नवंबर को प्रात: 7 बजे शहीद स्मारक वार्ड नं 14 के पास से प्रारंभ कर वार्ड नंबर 15, 16 व 17 में ब्लॉक स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई।

अंत में गुजरात के मोरबी केबल पुल हादसा में मृतकों के आत्मा की शान्ति के 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी गई। भारत जोड़ो पदयात्रा का तीसरा चरण दिनांक 11 नवंबर से प्रारंभ किया जाएगा।

भारत जोड़ो पदयात्रा में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह, जिला सचिव रवि जायसवाल, जिला सयु महामंत्री विजय जोगदंड, जिला महामंत्री अल्पसंख्यक कांग्रेस रूबी एन्थोनी, पार्षद चंद्रप्रकाश चंदू सिन्हा, रोशन पटेल, सूरज विभार, ताराचंद बघेल, ब्लॉक उपाध्यक्ष जोगेंद्र ठाकुर, मोहन लाल साहू, ईश्वर लाल सोनवानी, ब्लॉक महामंत्री सुरेश ठाकुर, ब्लॉक सयुक्त महामंत्री जितेन्द्र मेश्राम, पूर्व पार्षद रूक्मणी किशोर, रमेश भगत, एल्डरमेन जगदीश श्रीवास,  ईश्वर राव, ब्लॉक सचिव फ्रांसिस कोलीन, विलसन मैथ्यू, बसंत साहू, ताराचंद बघेल, राजकुमार साहू, जय प्रकाश यादव, कृष्णा मूर्ति रामटेके, ब्लॉक पदाधिकारी अनिल कोम्बे, मनोज साहू, अजय नोनहारे, मुस्ताक खान, आदित्य रामटेके, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन पदयात्रा में उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news