दन्तेवाड़ा

वेज रिविजन, अस्पताल में कमी, नगर सौंदर्यीकरण, नई भर्ती व अन्य मांगों पर चर्चा
06-Nov-2022 3:30 PM
वेज रिविजन, अस्पताल में कमी, नगर सौंदर्यीकरण, नई भर्ती व अन्य मांगों पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 6 नवंबर।
श्रमिक संघ संयुक्त खदान मजूदर संघ एसकेएमएस बचेली एवं एनएमडीसी प्रबंधन के मध्य विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक हुई। जिसमें अस्पताल में दवाईयो व लैब किट की कमी, वेज रिविजन, परियोजना में मेन पॉवर की नियुक्ति, पावर टूल्स सहित अन्य 36 मांगो पर गहन चर्चा हुई।
एसकेएमएम के अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद, सचिव टीजे शंकर राव ने सभी मांगो पर गंभीरता पूर्वक सभी कमियो पर ध्यानाकर्षण करवाया एवं जल्द से जल्द से कमियों को पूरा करने को कहा।

पदाधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में काफी दिक्कते है, जैसे दवाईयो व लैब किट की कमी है। फिजियो थेरेपी कक्ष में भी काफी सारी कमियां है। परियोजना के अस्पतालो में हमारे मजदूर साथियो व कर्मचारियो व उनके परिवारों के लिए वेल फर्निस्ड 18 कक्ष तत्काल बनाया जाये। रिटायर्ड कर्मचारी जो बाहर चले गये है जब कभी वह बचेेली आये तो उनके रहने के लिए गेस्ट हाउस मेें 10 अतिरिक्त कमरे की व्यवस्था की जाये। रिटायड कर्मियों को एक आईडी कार्ड दिया जाये जिससे कभी भी बचेली आने पर चेकपोस्ट में परेशान न हो। जो कर्मचारी के भाई व बहन, अविवाहित है उन्हें भी परियेाजना के अस्तपाल में चिकित्सा प्रदान की जाये। वेज रिवीजन जल्द से जल्द करवाया जाये। ऑफिस एवं प्लंाटो में कार्य करने वाले साथियों को भी ट्रेनिंग प्रोग्राम में भेजा जाये। अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सभी कर्मचारियों को तीन इंक्रीमेंट दिया जाये। सभी कर्मियो को एक मोबाईल फोन दिया जाये। नववर्ष में जो कैलेंडर, डायरी मिलता था अभी कुछ वर्षों से वह समय पर नही मिल रहा है उसे वापस दिया जाये। ड्रेस भत्ता में बढ़ाया जाये। माईनिग में डंपर, डोजर के देखभाल एवं मेटनेंस नही हो रहा है उस पर चर्चा की गई। सभी प्रोजेक्टस में मेन पावर की कमी है, नई नियुक्ति लिया जाये।

ऑटो वर्कशॉप का एक्सटेंशन किया जाये। कर्मचारियों को ले आने जाने केलिए बस भी खराब हो चुकी है नया बस मंगाया जाये। दोणोमलै से जो साथी बचेली आये है उन्हे तत्काल वापस दोणोमलै भेजा जाए।  हीराखंड, राउरकेला एवं समलेश्वरी एक्सप्रेस को बढ़ाकर किरंदुल तक किया जाये। हिलटॉप अलांउस का रिवीजन कर बढ़ाया जाये।
बचेली काम्पलेक्स में सभी चैक चैराहे व नगर का सौदर्यीकरण करवाये जायै। कर्मियो को जो स्पेशल सीएल मिल रहा है, यूनियन की मंाग है कि अतिशीघ्र बढ़ाया जाये सहित अन्य मांगें शामिल रही।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इन मांगे पर ध्यानाकर्षण करवाया गया, इस पर प्रबंधन ने भी इसे संज्ञान में लेते हुए कहा कि जल्द से जल्द से कमियों को पूर्ण किया जाएगा। इस बैठक में परियोजना के अधिशासी निदेशक पीके मजुमदार, मुख्य महाप्रबंधक बी. वेंकटश्वर्लु सहित सभी विभागाध्यक्ष, श्रमिक संघ के पदाधिकारी व सदस्यो की मौजूदगी रही।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news