दन्तेवाड़ा

2 ईनामी महिला नक्सली का समर्पण
07-Nov-2022 8:32 PM
2 ईनामी महिला नक्सली का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 7 नवंबर।
सोमवार को दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए को सफलता मिली। दो ईनामी महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

उपमहानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, विनय कुमार, उपमहानिरीक्षक पुलिस कमलोचन कश्यप और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में घर वापस आइए अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान नक्सली संगठन के सदस्यों से निरंतर अपील की जा रही है कि वे आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में जुड़े। वहीं नक्सलियों की शोषक विचारधारा के फल स्वरुप भी नक्सलियों द्वारा घर वापसी की जा रही है।

इसी कड़ी में बारसूर स्थित 195 बटालियन के कमांडेंट वी प्रताप और द्वितीय कमान अधिकारी राजीव कुमार के समक्ष दो महिला नक्सलियों नें आत्मसमर्पण किया। इनमें से एक चेतना नाट्य मंडली की सदस्य हैं, वहीं दूसरी महिला नक्सली जन मिलिशिया सदस्य हैं। उक्त महिला नक्सलियों पर पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा द्वारा 10-10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news