गरियाबंद

इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण
21-Nov-2022 3:31 PM
इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 21नवंबर।
पिछले दिनों विधायक धनेंद्र साहू ने शहर के प्रियदर्शिनी बस स्टैण्ड पर एक गरिमामय समारोह के बीच भारत की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।
 उक्त अवसर पर विधायक साहू ने कहा कि इंदिरा की प्रतिमा अनावरण के साथ ही हम सबका सपना पूरा हुआ। यह प्रतिमा हम सभी को मार्गदर्शन और प्रेरणा देती रहेगी।

श्री साहू ने बताया कि इस बस स्टैण्ड के उद्घघाटन अविभाजित मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया था, बस स्टैण्ड तो बन गया, पर  इंदिरा की प्रतिमा उस समय नहीं लग पाई थी। अब इस प्रतिमा के अनावरण के साथ ही हमारा सपना पूरा हुआ। 

 विधायक साहू ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा संसद में कही गई बात को दोहराया कि अटल ने इंदिरा को दुर्गा का अवतार कहा  था। साहू ने कहा कि उन्होंने बैंकों का राष्ट्र्रीयकरण किया, हरित क्रांति लाई, सिंचाई और कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी निर्णय लिया, बड़े-बड़े बांध बनाए।  प्रति एकड़ 40-45 क्विंटल यदि हम धान पैदा कर रहे हैं, तो इसका पूरा श्रेय इंदिरा गांधी को जाता है।

उन्होंने नवापारा में निरंतर विकास कार्य कराए जाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
नगर के विकास में धनेंद्र का 
महत्वपूर्ण योगदान- धनराज 

समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका के अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने की। इस अवसर पर मध्यानी ने कहा इंदिरा की प्रतिमा अनावरण का ऐतिहासिक दिन हैं। शहर के चौराहों के सौदर्यीकरण की बात आई तो बस स्टैण्ड में इंदिरा की मूर्ति लगाई गई हंै। 
 उन्होंने कहा कि विधायक धनेंद्र साहू के आशीर्वाद से पूरे शहर में विकास कार्य बहुत तेजी के साथ हो रहा हैं। आपने हमें नगर की जिम्मेदारी दी हैं। 

आप सबके सहयोग से मिल-जुलकर शहर में विकास कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। 
 

तहसील, कन्या महाविद्यालय, सडक़ों का चौड़ीकरण, स्वामी आत्मानंद स्कूल, सौंदर्यीकरण हर मोहल्लों में शेड निर्माण कार्य ये सब कांग्रेस सरकार की देन हैं और इन्हें पूरा करने में विधायक धनेंद्र साहू का बहुत बड़ा योगदान हंै।
 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि गांधी परिवार में सत्ता पाने की भूख कभी नहीं रही। उन्होंने कहा कि विधायक धनेंद्र साहू के आशीर्वाद से नवापारा एवं क्षेत्र में चौतरफा विकास हो रहा हैं। 
 

इस अवसर पर मानिकचौरी सोसायटी के अध्यक्ष चंद्रहास साहू, नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग, उपाध्यक्ष चतुर जगत, सभापति संध्या राव, नवापारा सोसायटी के प्राधिकृत अधिकारी शेखर बाफना, एल्डरमेन रामा यादव, मेघनाथ साहू, अजय साहू, मंगराज सोनकर, हेमंत साहनी, गुड्डा भंसाली, तरूण कंसारी, आशीष दीवान, नुरूल रिजवी, राजा चावला, रामरतन निषाद, निर्माण यादव, विक्रम भोई, प्रीति साहनी, गीता साहू, सुनीता शर्मा, प्रतीक साहू, संतोष सोनकर, सुनील शर्मा, घनश्याम साहू, अहमद रिजवी, अजय गाड़ा, बीरबल सिंह राजपूत, देवा सोना, प्रभात जगत, अमर चक्रधारी, पुरुषोत्तम जगत, आकाश सोना व नगर पालिका के कर्मचारी संतोष पवार, रोशन साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

ओवर ब्रिज का विरोध, विधायक के ध्यान में लाई गई बात कार्यक्रम के दौरान विधायक धनेंद्र साहू को बस स्टैण्ड के व्यवसायियों ने पं दीनदयाल उपाध्याय चौंक से चंपारण के बीच रेलवे द्वारा प्रस्तावित ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर ध्यान आकर्षित किया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news