गरियाबंद

गरियाबंद में किसानों से 7 लाख क्विंटल धान की खरीदी
25-Nov-2022 2:52 PM
गरियाबंद में किसानों से 7 लाख क्विंटल धान की खरीदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 25 नवंबर।
जिले में 82 धान उपार्जन केन्दों में कार्य सुचारू रूप से जारी, अब तक 7,01,202  क्विंटल से अधिक की धान खरीदी, की गई, साथ ही 3,96,470 हजार क्विंटल उठाव जारी है।
जिला नोडल अधिकारियों का सतत निरीक्षण जारी। किसानों को धान खरीदी केंद्रों में जरूरत के हिसाब से सहज ही टोकन, बारदाना उपलब्ध होने से किसानों में खुशी हैं।
राज्य शासन की विशेष प्राथमिकता वाले समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य जिले के 82 धान खरीदी केन्द्रो में सुचारू रूप से जारी है।   जिला नोडल अधिकारी गोस्वामी ने बताया कि कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों की सुव्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

जिनके द्वारा जिले के सभी 82 उपार्जन केन्द्रों में सतत निरीक्षण कर किसानों की सुविधा के लिए समस्त व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जा रही है। गुणवत्तापूर्ण धान की जांच के साथ अमानक धान पर भी कार्रवाई की जा रही है।  धान खरीदी केंद्रों में मिलर्स द्वारा आरओ कटने के बाद भी उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव में देरी कर रहे हैं जिससे धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी उठाव को लेकर परेशान हो रहे हैं।

बाकी सभी केंद्रों में किसानों को किसी प्रकार धान बेचने या टोकन एवं पर्याप्त बारदान की व्यस्था होने से किसान खुश हैं वही बीते वर्ष की अपेक्षा  खरीदी केंद्रों में किसानों को सहज ही सभी जरूरत के हिसाब से उपलब्ध होने से खुशी जाहिर कर रहे हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news