बालोद

सर्वाधिक धान खरीदी करने राज्य में दूसरे नंबर पर बालोद
04-Dec-2022 8:34 PM
सर्वाधिक धान खरीदी करने राज्य में दूसरे नंबर पर बालोद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बालोद, 4 दिसंबर। बालोद जिले में धान खरीदी की रफ्तार काफी तेजी से चल रही है और लगातार यहां पर कलेक्टर की मॉनिटरिंग के साथ ही प्रत्येक खरीदी केंद्रों में अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं, जो पल-पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और किसी किसान को समस्या न हो, इस विषय को गंभीरता से लिए हुए हैं। पूरे राज्य में सर्वाधिक किसानों के धान विक्रय करने वाले की श्रेणी में बालोद द्वितीय स्थान पर है।

बालोद कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि बालोद जिले में इस बार 140 खरीदी केंद्रों के माध्यम से धान की खरीदी हो रही है। सभी खरीदी केंद्रों में नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं, जो कि पल-पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कलेक्टर ने बताया कि ऑनलाइन टोकन के माध्यम से भी किसान इसका लाभ उठा रहे हैं। लोगों को घर बैठे ही टोकन मिल पा रहा है। खरीदी केंद्रों में किसानों की भीड़ जैसी कोई स्थिति नहीं है, क्रमवार बारी-बारी सभी किसान अपने धान कुशलतापूर्वक बेच पा रहे हैं।

कलेक्टर ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में वर्तमान में स्थापित कुल 140 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से  30 नवंबर 2022 तक 2 लाख 7 हजार 927 मिट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

खाद्य अधिकारी ने बताया कि खरीदे गये धान में 1 लाख 11 हजार 848 मिट्रिक टन धान का उठाव राईस मिलरों के द्वारा सीधे उपार्जन केन्द्रों से किया गया है।  नवम्बर में ही कुल खरीदे गये धान में से 54 फीसदी धान का उठाव किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि सभी खरीदी केंद्रों में राईस मिलरों का डीओ जारी होने के उपरांत निरंतर क्षमतानुसार धान का उठाव किया जा रहा है कुल 1 लाख 46 हजार 665 किसानों के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया गया है । पंजीकृत किसानों में से 60 हजार 550 किसानों के द्वारा धान का विक्रय किया जा चुक है जो कि 41 फीसदी है।

गत सप्ताह में जिले के खरीदी केन्द्रों का आंकड़ा देखा जाए तो  24 नवंबर को  13 हजार 524.12 टन धान,  25 नवंबर को 15 हजार 207.01 टन धान, 28 नवंबर को 15 हजार 009.4 टन धान, 29 नवंबर को 14 हजार 724.52 टन धान एवं 30 नवंबर को 15 हजार 297.16 टन धान की खरीदी की गई है ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news