खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने 11 तक प्रतियोगिताएं
05-Dec-2022 7:19 PM
रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने 11 तक प्रतियोगिताएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गंडई, 5 दिसंबर। छग शासन संस्कृति विभाग मंत्रालय के आदेशानुसार एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने 3 से 11 दिसंबर तक नगर पंचायत गंडई द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में रामायण प्रतियोगिता करवाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने एक अभिनव पहल किया गया। जिसके तहत रामायण मंडलियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित कर उन्हें प्रोत्साहित करना है। ज्ञात हो कि  3 दिसम्बर को वार्ड क्र. 7 में मां गंगई मानस मंडली द्वारा रामायण पाठ, प्रवचन सहित भजन किया गया। वहीं 4 दिसंबर को वार्ड क्र. एक में सत कबीर मानस मंडली द्वारा भजन, कीर्तन, प्रवचन और रामायण पाठ किया गया।

वार्ड नं. एक में कार्यक्रम का शुभारंभ पार्षद भिगेश यादव द्वारा किया गया। उक्त प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक निष्पादित करवाने नगर पंचायत गंडई के सीएमओ कुलदीप झा, किंसुक यादव, कमल किशोर नेताम, राजमणि शर्मा, दयालु साहू, महेंद्र कश्यप, युगल ताम्रकार, इमरान खान, गजेंद्र पटेल, राजा पटौति, जितेंद्र बंजारे, तुकेश्वर रजक लगातार लगे हुए है। बताया गया कि प्रथम स्थान पर आने वाले टीम को राज्य शासन द्वारा आर्थिक पुरस्कार दिया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news