कांकेर

मोदी पर अभद्र टिप्पणी, भाजपाईयों ने पाक विदेश मंत्री का फूंका पुतला
17-Dec-2022 6:13 PM
मोदी पर अभद्र टिप्पणी, भाजपाईयों ने पाक विदेश मंत्री का फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 17 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ  पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा की अभद्र टिप्पणी के विरोध में जिला भारतीय जनता पार्टी ने बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए गए। उसके बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया गया। 

पुतला दहन पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व आरएसएस के बारे में अशोभनीय व गैरजरूरी टिप्पणी की है। जिसका हम विरोध करते है। देश के प्रधानमंत्री के बारे में इस प्रकार के अभद्र टिप्पणी असहनीय व निंदनीय है।

 पुतला दहन में भाजपा प्रदेश मंत्री महेश जैन, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, जिला महामंत्री बृजेश चौहान, दिलीप जायसवाल, देवेंद्र भाऊ, राजा देवनानी, टेकेश्वर जैन, आशाराम नेताम, संजय सिन्हा, पंचू राम नायक, गिरधर यादव, उत्तम यादव, जयप्रकाश गेडाम, राजीव श्रीवास, भानु नेताम, पीयूष वलेचा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news