दन्तेवाड़ा

अंडर 15 महिला क्रिकेट टीम में बचेली की गरिमा का चयन
26-Dec-2022 9:10 PM
अंडर 15 महिला क्रिकेट टीम में बचेली की गरिमा का चयन

झारखंड में छत्तीसगढ़ स्टेट टीम से खेलेगी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बचेली, 26 दिसंबर।
दंतेवाड़ा जिला के बचेली की बेटी को छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम में जगह बनाने में कामयाबी मिली है। बचेली की गरिमा मालघाटी ने अंडर 15 महिला क्रिकेट में जगह पक्का किया है। झारखंड के रांची में होने वाले अंडर 15 क्रिकेट प्रतियेागिता में छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा होगी व प्रतिनिधित्व करेंगी। यह बचेली नगर के लिए गर्व की बात हैै।

गरिमा ने पहले रायपुर में ट्रायल दिया था, चयन होने के बाद दल्लीराजहरा में 4 से 19 दिंसबर को प्रशिक्षण व फिटनेस शिविर में शामिल हुर्इं। अच्छे प्रदर्शन के बाद उनका चयन अंडर-15 छग स्टेट की टीम में हुआ है, जिसके बाद छग की टीम रांची में खेलेगी, जिसका हिस्सा गरिमा है। ज्ञात हो कि इस शिविर में राज्य के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी शामिल हुए थे।

गरिमा के पिता शैलेश कुमार साहू बचेली में आदर्श मीडिल स्कूल में शिक्षक हंै एवं उनकी माता पूर्णिमा गृहिणी है। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। गरिमा प्रकाश विद्यालय में कक्षा दसवीं की छात्रा हंै। उसका सपना क्रिकेटर बनने का है।

बचेली के केन्द्रीय विद्यालय मैदान में प्रतिदिन क्रिकेट खेलने आती थीं। अंडर 15 में चयन होने पर नगर के सभी सीनियर खिलाड़ी, साथियों में खुशी का माहौल है। गरिमा के उज्जवल भविष्य की कामना करते शुभकामनाएं दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news