दन्तेवाड़ा

ईनामी महिला नक्सली का समर्पण
27-Dec-2022 9:19 PM
ईनामी महिला नक्सली का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दंतेवाड़ा, 27 दिसंबर।
दंतेवाड़ा पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए अंतर्गत मंगलवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। इंद्रावती एरिया कमेटी अंतर्गत एलओएस सदस्या ने पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, उपमहानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल विनय सिंह और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा द्वारा नक्सली संगठन में सक्रिय लीडरों से मुख्यधारा में जुडऩे की अपील की जा रही है। जिससे वह सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें।

इसी कड़ी में इंद्रावती एरिया कमेटी अंतर्गत हांदावाड़ा एलओएस सदस्य सुशीला उर्फ कुमारी तरमा उम्र 19 वर्ष ने आत्मसमर्पण किया। उक्त नक्सली लीडर विभिन्न नक्सली वारदातों में भागीदार थी। इनमें आईईडी लगाना और सडक़ काटना प्रमुख रूप से शामिल थीं।
 
वहीं नक्सली विचारधारा के प्रचार और प्रसार में भी सक्रिय थी। राज्य शासन द्वारा उक्त लीडर की गिरफ्तारी पर 1 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। उल्लेखनीय है कि घर वापस आइए अंतर्गत 144 ईनामी नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा चुका है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news