कवर्धा

एकलव्य विद्यालय तरेगांव जंगल के विद्यार्थियों ने आंध्र में राष्ट्रीय खेल में दिखाया दमखम, जीते 13 पदक
30-Dec-2022 2:41 PM
एकलव्य विद्यालय तरेगांव जंगल के विद्यार्थियों ने आंध्र में राष्ट्रीय खेल में दिखाया दमखम, जीते 13 पदक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 30 दिसंबर।
बोड़ला विकासखंड के तरेगांव जंगल में स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित एकलव्य विद्यालय राष्टप्तीय खेल स्पर्धा में अपना दमखम जताते हुए कुल 13 पदक जीते हैं। विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद प्रकाश व शिक्षक मालिक मरकाम ने बताया कि 12 खिलाडिय़ों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग लेते हुए राज्य के लिए 13 पदक जंगल एकलव्य विद्यालय की ओर से जीते हैं।

छत्तीसगढ़ रहा पांचवें स्थान पर
एकलव्य विद्यालय के राष्ट्रीय खेल स्पर्धा का आयोजन इस बार आंध्र प्रदेश के गुंटूर में किया गया था। खेल स्पर्धा में 22 राज्यों की टीमों ने भाग लिया था, जिसमें कबीरधाम जिले के तरेगांव जंगल के 12 छात्रों ने इस स्पर्धा में भाग लिया था। पूरे राज्य के 58 पदों में करेगा जंगल एकलव्य विद्यालय के 12 छात्रों ने अपने राज्य को 13 पदक दिलाया, इस तरह छत्तीसगढ़ राज्य 58 पदक प्राप्त करके पांचवे स्थान पर रहा।

बधाई देने वालों का लगा तांता
एकलव्य विद्यालय के राष्ट्रीय खेल स्पर्धा में तरेगांव जंगल के विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के लिए 13 पदक जीतने पर विद्यालय के छात्रों जिनमें नितेश कुमार श्याम, अमित राज, रमेश कुमार टेकाम, मोहित कुमार, सुरेश, चंद्रशेखर, लेख राम, आदित्य, पुष्पराज, विकास रोहित कुमार के अलावा विद्यालय के शिक्षकों को जिन्होंने तेरे गांव जंगल एकलव्य विद्यालय का नाम रोशन किया, उन्हें जिले में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

इस प्रदर्शन के लिए सबसे पहले कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने उन्हें धन्यवाद दिया। इसके अलावा कलेक्टर जन्मेजय सहायक आयुक्त मोनिका कोंडो जिला सदस्य भाजपा जिला प्रबंधन सदस्य मुखी राम मरकाम पालक संघ के अध्यक्ष हेम सिंह मरकाम सहित नगर पंचायत के एल्डरमैन और समाजसेवी मीडिया प्रभारी दीपक मागरे समस्त 12 खिलाडिय़ों को तथा संस्था के प्राचार्य व मुख्य रूप से व्यायाम शिक्षक महेश कुमार साहू बधाई व शुभकामनाएं दी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news