बालोद

शीतल नायक प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष
22-Jan-2023 3:15 PM
शीतल नायक प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा,  21 जनवरी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की अनुमति से प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने प्रदेश महिला भाजपा कार्यकरणी की घोषणा की गई, जिसमें प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पद पर शीतल नायक को दुसरी बार नियुक्त किया गया है। 

विदित हो कि इसके पूर्व भी शीतल नायक को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष पद नियुक्त किया गया था। उनके संगठन एवं समाजिक क्षेत्र में अच्छे कार्यों को देखते हुए उन्हें पुन: दुसरी बार प्रदेश महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। शीतल नायक ने कहा कि उन्हें दुबारा उक्त पद का दायित्व सौंपे जानें पर उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री व प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के प्रति उन्होंने आभार जताते हुए कहा कि संगठन द्वारा जो उन्हें दायित्व सौंपा गया है उसका वो पूरी निष्ठा के साथ पालन करेंगी।

वहीं उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में कांग्रेस सरकार के कार्याकाल से पूरे प्रदेश की जनता काफी परेशान हो चुकी है। भ्रष्टाचार चरमसीमा पर पहुंच गया है, गाली मुहल्लों में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही, आए दिन नाबालिग बच्चियों व युवतियों के साथ अनाचार व अपहरण की वारदातें हो रही है, प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है। 

प्रदेश का हर वर्ग सरकार की कार्य प्रणाली से काफी परेशान है।
इन सभी बातों को 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी और भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अपनी जीत दर्ज करेगी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news