दन्तेवाड़ा

आंबा कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की बेमुद्दत हड़ताल जारी, भाजपा ने दिया समर्थन
08-Feb-2023 9:08 PM
आंबा  कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की बेमुद्दत हड़ताल जारी, भाजपा ने दिया समर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 8 फरवरी।
छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल अब भी जारी है। बुधवार को बचेली भाजपा मंडल ने मांगों को जायज बताते हुए बस स्टैंड प्रदर्शन स्थल पहुंच कर इस हड़ताल का समर्थन किया।

भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश की भूपेश सरकार को कोसते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के द्वारा कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ चलाया जा रहा आंदोलन, जिसमें कांग्रेस पार्टी के द्वारा 2018 में अपने घोषणा पत्र में लोकलुभावन वादे किये थे, लेकिन सरकार बनने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ छल किया है एवं अपने वादों को अभी तक पूरा नहीं किया है, भारतीय जनता पार्टी,  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के आंदोलन का पूर्ण रूप से समर्थन करता है। 

इस दौरान भाजपा के पदाधिकरियो में जिला महामंत्री पिंटू राम उइके, वारिष्ठ नेता महेंद्र अधिकारी, मंडल महामंत्री कामों कुंजाम, धन सिंह नाग, उषा किरन पात्रे, सुरेश चित्तम, रॉयल डेविड कुक्कू, रवि ठाकुर, सोनू बट्टी, निर्मला शाक्यवार, ममता विश्वास, शिखा अधिकारी, ममता सिंह, सावित्री बरगढ़, बबिता अग्रवाल, चंदा पाल एवं अन्य भाजपा के कर्यकर्ता, आंम्बा कार्यकर्ता व सहायिकाओ की मौजूदगी रही। 

वहीं आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओ का कहना है कि ज़ब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बस स्टैंड में प्रदर्शन करते सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। गौरतलब है कि आंबा कार्यकर्ताओं- सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाये, कलेक्टर दर पऱ वेतन दिया  जाये समेत अन्य मांग शामिल हंै।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news