दन्तेवाड़ा

बचेली के रवि बने असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश सचिव
10-Feb-2023 4:57 PM
बचेली के रवि बने असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश सचिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 10 फरवरी। अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कंाग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला एवं संगठन मोर्चा प्रभारी महामंत्री सुमित्रा धृतलहरे के अनुमोदन के पश्चात असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कंाग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष आलोक पांडेय ने गत दिनों दंतेवाड़ा जिला के बचेली के  रवि मंडल को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
रवि मंडल ने कहा कि कामगार एवं कर्मचारियों को कांग्रेस की पार्टी की विचारधार से जुडक़र मेहनत और लगन के साथ कार्य करूंगा।

ज्ञात हो कि रवि मंडल एनएमडीसी में कार्यरत है व श्रमिक नेता हंै। मेटल माईन्स वर्कर्स यूनियन इंटक बचेली शाखा में वर्ष 2013 से 2018 तक सचिव के पद पर रहते हुए श्रमिकों के हित में कई कार्य किये हंै।
रवि मंडल ने बताया कि दिल्ली में छग असंगठित कामगार कंाग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयेाजित की गई, जिसमें कंाग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े समते अन्य पदाधिकारी मौजूदगी रही। इस बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। अप्रैल में दिल्ली में एक बड़ी रैली और सम्मेलन करने के विषय में चर्चा हुई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news