दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 13 फरवरी। नगर से करीब 5 किमी दूर मंाझीपारा नाला में शनिवार को एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता दिनाराम देशमुख ने 7 फरवरी को अपने 30 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ गोल देशमुख के गुमशुदगी का थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पुत्र 4 फरवरी के सुबह 6 बजे घर में बिना बताये कहीं चला गया है। जिस पर थाना बचेली में रिपोर्ट दर्ज करते हुए गुमशुदा युवक की तलाश जारी थी।
शनिवार को मंाझीपारा के बुजुर्ग किसान बंजरंग ने अपने खेत मे ंकार्य करने के दौरान उसने नाला में किसी अज्ञात शव को देखा। उसने सभी गांव वालों को इक_ा कर पुलिस थाना बचेली में सूचित किया गया। पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। शव की शिनाख्त प्रदीप कुमार उर्फ गोलू देशमुख के रूप में की गई।
मर्ग कायम कर शव को बरामद करते पंचनामा कर अगले दिन रविवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को दिया गया। मृतक प्रदीप एनएमडीसी सिविल विभाग में लेबर सप्लाई का कार्य कर रहा था। किस वजह से इसकी मृत्यु हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। किन कारणों की वजह से घर से गया था, अभी जानकारी नहीं है। पुलिस जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिन पहले ही सिविल विभाग में ही लेबर सप्लाई का कार्य करने वाली महिला के साथ विवाह हुआ था। घर में इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। इस घटना से घर में दुख का माहौल है।