दन्तेवाड़ा

इंटक के राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद प्रथम बार किरंदुल आगमन पर स्वागत
05-Mar-2023 9:26 PM
इंटक के राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद प्रथम बार किरंदुल आगमन पर स्वागत

बचेली/किरंदुल, 5 मार्च।  इंटक के राष्ट्रीय सचिव चुने जाने के पश्चात आशीष यादव के प्रथम बार किरंदुल आगमन पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन शाखा किरंदुल द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।  एमएमडब्ल्यूयू किरंदुल शाखा के अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव ए के सिंह द्वारा गांधी टोपी, शॉल गमछा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।  

ज्ञात हो कि देश की राजधानी नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिग्गज राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में डॉ. डी. संजीवा रेड्डी को पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संजय कुमार सिंह को महामंत्री चुना गया।  साथ ही मेटल  माइन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा बचेली के सचिव आशीष यादव को इंटक का राष्ट्रीय सचिव का दायित्व सर्वसम्मति से दिया गया। 

अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव ए.के. सिंह एवं कार्यालय सचिव राजेन्द्र यादव द्वारा इंटक के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय सचिव आशीष यादव की कार्यशैली, संगठनात्मक क्षमता, बुद्धिमत्ता लब्धता, निगम एवं श्रम संघ के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं अनुशासन के बारे में सारगर्भित जानकारी दी गई तथा उनके राष्ट्रीय सचिव चुने जाने को पूरे बैलाडीला क्षेत्र के लिए गौरव की बात कही गई तथा उनके कुशल नेतृत्व में श्रमिकों के हितों के लिए निरन्तर इंटक यूनियन द्वारा कार्य किये जाने की बातें कही गई। 

 इंटक के राष्ट्रीय सचिव आशीष यादव ने इस उपलब्धि का श्रेय एमएमडब्ल्यू यूनियन (इंटक) के समस्त सदस्यों की संगठनात्मक एकता को दिया तथा समस्त श्रमिकों के हितों के लिए सदैव ही कार्य करने का आश्वासन दिया।  

इस अवसर अरविंद गुप्ता, ओम कुमार साहू, राकेश लाल, प्रशांत ठाकुर, दुर्गा प्रसाद, नथेला राम नेताम, त्रिलोक बांधे, देवनारायण, रघु रामा राव, अनुपमा भद्र, धर्मेंद्र सोनी, लोहिदास, पतिराम, दिलीप सिंह, जिया उल हसन, अभिषेक स्वर्ण, राजेन्द्र नागेश, बंता टांडी, सहित श्रम संघ के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news