बिलासपुर

भाजपा का 15 को विस घेराव की तैयारी, पोस्टर विमोचन
13-Mar-2023 9:07 PM
भाजपा का 15 को विस घेराव की तैयारी, पोस्टर विमोचन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

करगीरोड (कोटा), 13 मार्च। छत्तीसगढ़ में 16 लाख प्रधानमंत्री आवास को लेकर भाजपा पूरे छत्तीसगढ़ में आंदोलन चला रही है। मोर आवास मोर अधिकार के तहत कोटा विधानसभा से भाजपा कार्यकर्ताओं 15 मार्च को विधानसभा घेराव में शामिल होंगे। इसकी तैयारी जोरों पर है।

भाजपा पदाधिकारियों ने ‘मोर आवास मोर अधिकार रोक के रखे हे भूपेश सरकार’  का पोस्टर विमोचन किया। बताया गया कि 16 लाख प्रधानमंत्री आवास छीनने वाली भूपेश सरकार के विरोध में विधानसभा घेराव 15 मार्च को दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

मोहित जायसवाल जिला महामंत्री भाजपा वेंकट लाल अग्रवाल जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा घनश्याम दीक्षित, जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा, मनोहर राज जनपद अध्यक्ष, सुमंत जयसवाल जनपद उपाध्यक्ष, दयाशंकर तिवारी मंडल अध्यक्ष करगी कला, मुरारी लाल गुप्ता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, प्रदीप कौशिक सांसद प्रतिनिधि, जीवन मिश्रा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, जिला कार्यसमिति सदस्य विनोद बंजारे, मंडल महामंत्री करगी कला चारों मंडल द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया।

 सभी मंडलों से बस एवं निजी वाहन द्वारा धरना प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा पीएम आवास हितग्राही एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता के सम्मिलित होने रायपुर विधानसभा घेराव के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news