दन्तेवाड़ा

बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा में कीर्तन, अरदास व लंगर
14-Apr-2023 9:19 PM
बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा में कीर्तन, अरदास व लंगर

बचेली, 14 अप्रैल। बचेली में बैसाखी पर्व उत्साह के साथ गुरुद्वारा सिंह सभा परिसर में मनाया गया। शुक्रवार को  नगर के वार्ड 3 स्थित गुरुद्वारा में कीर्तन अरदास आयोजित हुआ। गुरुवार को  निशान साहिब का चोला बदली हुआ। शुक्रवार को लंगर का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में सिख समाज के साथ ही अन्य समाज के लोग भी इसमें शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि सिख समाज द्वारा खालसा पंथ की स्थापना दिवस और नववर्ष के रूप में बैसाखी पर्व मनाया जाता है। बताते हैं कि सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना इसी दिन की थी, तभी से समाज द्वारा बैसाखी का त्यौहार मनाया जाता है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news